झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरल में बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते भूसा से भरे दो घरों में भीषण आग लग गई। आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बैरल निवासी मातादीन पुत्र जालिम उम्र करीब 80 वर्ष एवं मेहरबान पुत्र जालिम उम्र करीब 70 वर्ष के भूसा से भरे घरों में अचानक आग लग गई। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले की एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अपने दूसरे मकान से घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

 

1000276811

लेखक के बारे में

Admin

@admin

100 फॉलोअर्स