Blessing Muzarabani Purple Cap: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के नए हथियार ब्लेसिंग मुजरबानी ने ईडन गार्डन्स में कोहराम मचा दिया. जिम्बाब्वे के इस 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट झटककर न केवल अपनी टीम की वापसी कराई, बल्कि जैकब डफी को पछाड़कर पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है. मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए मुजरबानी ने अपनी घातक उछाल और सटीक स्लोअर गेंदों से साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं
📸 और तस्वीरें
×